फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, 20 पर केस, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
मृतक अजय चौहान की फाइल फोटो
विज्ञापन
घोसी/अमिला, मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटीहारी गांव में दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा पंडाल के सामने पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के छोटे भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा पंडाल के समीप पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के दस से अधिक की संख्या में पहुंचें महिला और पुरुष हमलावरों ने लाठी-डंडे, फावड़े और चाकू से हमला बोल दिया। इससे एक पक्ष के दो सगे भाई सहित सात लोग घायल हो गए, इसमें एक युवक की कुछ देर बाद अस्पताल के जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कटिहारी गांव के पश्चिम तरफ लक्ष्मी पूजा पंडाल स्थापित है। सोमवार देर शाम साढ़े नौ बजे जुटे दो पक्षों में पटाखा फोड़ने का विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान देखते ही देखते लगभग 20 मिनट तक जमकर लाठी डंडे व फावड़े चले। इस दौरान अजय चौहान (20 ) के सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ घोसी जितेंद्र सिंह, घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना की विभिन्न पहलुओं पर पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में अमरजीत, समरजीत, विशाल, संदीप, महेंद्र, राजीव, मोलई को नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपी अमरजीत, समरजीत और विशाल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें दबिश दे रही हैं।
इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक, मऊ
.............
घटना से बाद मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
घोसी। हत्या के बाद आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली के सामने नेशनल हाइवे कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। करीब 25 की संख्या में पहुंची महिलाओं ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वह हाईवे पर लेट कर विरोध करने लगीं। सूचना मिलते ही आनन फानन में कोतवाली पुलिस आई। हाईवे जाम कर ही महिलाओं को हटाया। महिला दरोगा एक महिला को लेकर जाने लगी। इसे देख कर महिलाएं उग्र हो गईं। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने आक्रोशित महिलाओं को समझा कर कोतवाली ले गए। पुलिसकर्मियों ने मौके से भीड़ को तीतर बितर किया।
..........
अंतिम संस्कार तक तैनात रही तीन थाने की पुलिस फोर्स
घोसी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर घोसी, दोहरीघाट और कोपागंज थाने की फोर्स घटना स्थल पर जमी रही। घटना के अगले दिन मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक अजय चौहान की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें