सियरही गांव में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध, सामने ही चौकी जिस पर सोया था भवन स्वामी
कुसुम्हा, मऊ। दोहरीघाट के सियरही गांव में चोरों ने मंगलवार रात में दीवार में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन सामने ही भवन स्वामी को देखकर चोर भाग निकले।
सियरही ग्राम पंचायत के बनरही हरिजन बस्ती निवासी देवेंद्र के घर के पिछले हिस्से की दीवार में चोरों ने सेंध लगाई। लेकिन चोरों ने जिस जगह पर सेंध लगाया था सामने ही देवेंद्र चौकी पर सो रहे थे। उसे सोता देख कर चोरी बिना चोरी किए ही भाग निकले। इस घटना को लेकर पीड़ित ग्रामीण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दोहरीघाट थाने में तहरीर दी। इस बाबत एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है।