फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः मोबाइल देखने के विवाद में धारदार हथियार और राड से हमला कर युवक की हत्या

Sun, 27 Oct 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
यूपी के मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर बड़ी कम्हरिया मुहल्ले में शनिवार रात मोबाइल देखने के विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक की धारदार हथियार, चाकू और राड से हमला कर हत्या कर दी। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 अलीनगर बड़ी कम्हरिया मुहल्ला निवासी शाहिद (20) दुबई में काम करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। वह सोमवार को दुबई के लिए रवाना होने वाला था। शनिवार दोपहर बाद शाहिद चार दोस्तों के साथ मुहल्ले में बैठा था। सभी मोबाइल फोन पर कुछ देख रहे थे। इसी बीच कुछ और युवक आए और वे भी दिखाने की जिद करने लगे।

शाहिद के मना करने पर उन युवकों ने विवाद कर लिया। इसी बीच, कुछ बुुजुर्ग आए और दोनों पक्षों को समझा कर घर भेज दिया। रात आठ बजे मुहल्ले में ही कुछ युवक शाहिद पर चाकू और राड से घायल कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल शाहिद को गांव के लोग जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां रात लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई। शाहिद के पिता नसीम की तहरीर पर पुलिस ने मुहल्ले के ही इम्तियाज, साजिद, नजीर, सगीर खान, अमरुद्दीन, अनवार, मुश्ताक, अब्बास और उस्मान पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ राजकुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें