फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल पप्पू कुमार (34) की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई विशाल की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार ढेकवारा निवासी पप्पू कुमार बीते 10 फरवरी की शाम छह बजे घरेलू काम से अंबेडकर कालोनी गए थे। सड़क पार कर रहे थे, तभी घोसी की तरफ से से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वो बेहोश हो गए थे।
परिजन घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें