फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 45 दिन से अनुपस्थित छात्रों को स्कूल लाएंगे नोडल शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में आउट आफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के 132 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षकों से अपील की गई कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
नोडल शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में जाकर इन बच्चों को चिह्नित करेंगे। विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा जो नामांकन के बाद 45 दिन से अधिक समय से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

घूम रहे बच्चों और हाउस होल्ड सर्वे में पाए गए बच्चों को उनकी उम्र और कक्षा के अनुसार विद्यालय में नामांकित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अशोक यादव, झम्मन यादव, राम आधार, चंद्रभान पाठक और राकेश नारायण सिंह ने संदर्भ दाता के रूप में उपस्थित रहकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से सुजीत राय, सतीश राय, साधना राय, रोहिणी गुप्ता, यामिनी जायसवाल, प्रवीण राय, नवीन राय, मृत्युंजय यादव, प्रमोद मिश्रा, योगेंद्र मौर्य सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें