मऊ। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव भजैवा पुरुवा निवासी 25 वर्षीय युवक मलेशिया से मुक्त होकर शुक्रवार की देर शाम अपने गांव पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसके परिजनों और पड़ोसियों में खुशी छा गई ।युवक के परिजनों ने मलेशिया से मुक्त करा कर उसे घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय को धन्यवाद दिया। मलेशिया में फंसे दुर्गेश राजभर के पिता शिवशंकर की आंखों में अपने बेटे को सामने देख भर आईं। उसने बेटे की सकुशल वापसी कराने वाले राजीव राय को धन्यवाद दिया।
दुर्गेश राजभर ने बताया कि मलेशिया में एक चाइनीज कंपनी के मैनेजर ने उसे सात साथियों के साथ बंधक बना कर रखा था ।वहां से मुक्त कराने के लिए दुर्गेश ने सत्ता पक्ष के कई सजातीय विधायकों ,राज्यसभा सांसद ,मंत्री तक से गुहार लगाई लेकिन कोई उसे मदद के लिए आगे नहीं आ सका। दुर्गेश ने रुंधे गले से बताया कि उसने स्वदेश वापसी के लिए उच्चायोग के अफसरों से लेकर जिलाधिकारी तक से गुहार लगाई लेकिन हर तरफ से उसे निराशा मिली। तब उसने सपा नेता राजीव राय को फोन कर और वीड़ियो भेेज मलेशिया से मुक्त कराकर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई।
सपा नेता ने उसे चाइनीज कंपनी से मुक्त करा कर हवाई जहाज के टिकट की व्यवस्था कराया। मलेशिया के कुआला लंपुर से हवाई जहाज से चलकर नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से बस से आजमगढ़ और मऊ पहुंचा मऊ से उसने अपने छोटे भाई को बुलाया और उसके साथ बाइक पर घर पहुंचा। उसने बताया कि अभी भी जिले के मलेशिया में फंसे 13 युवकों को सपा नेता ने मुक्त करा कर एंबेसी के निकट एक होटल में करने की व्यवस्था किया है। उसने बताया कि भारत आने वाली अगली फ्लाइट सेयुवक भी रख दी अपने वतन आ जाएंगे।