मऊ में मधुबन के भेड़वरा मल्ल निवासी राम सरन की करेंट से मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। अमर उजाला
- फोटो : MAU
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के भेड़वरामल्ल गांव निवासी एक युवक की मौत शुक्रवार की देर शाम बिजली की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव निवासी रामसरन (35) पुत्र स्व.लालचंद शुक्रवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे अपने घर के स्वीच बोर्ड का मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया । मृतक की पत्नी ऊषा व दो पुत्री नेहा (12) व निशू (7) का रो रोकर बुरा हाल रहा।