फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे घायल मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसेना काझा मार्ग पर नूरपुर गांव के सामने भोला इंटर कॉलेज के पास एक युवक रविवार की शाम को सड़क के किनारे खून से लथपथ बेेहोशी की हालत में घायल मिला। उसकी बाइक रोड के किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन

नूरपुर गांव के आसपास के लोगों ने युवक को घायलावस्था में पड़े देखा तो युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। घायल की पहचान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा निवासी विमल सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह के रूप में हुई। खबर लिखे जाने तक युवक बेहोशी की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के पेट और सीने में गहरी चोट आई थी। इस बाबत एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना था कि युवक संभवत: किसी वाहन के धक्के से घायल हुआ था। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तब तक उसे अस्पताल भेजा जा चुका था। उसके होश में आने के बाद ही उसके घायल होने के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें