फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ चिरैयाकोट मार्ग पर मंगलवार को नोनियापुर के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी के डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कसबे के जमीन बरामदपुर मुहल्ला निवासी काशी यादव (23) पुत्र चुन्नू किसी काम से बाइक से चिरैयाकोट की ओर जा रहा था। सुुरहुर पुर गांव के नोनियापुर मोड़ पर पहुंचते ही काशी की बाइक सामने आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार काशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तुलसीपुर कुड़वा गांव निवासी प्रेम प्रकाश (60) और वेद प्रकाश (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन फानन सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर हालत देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।उ धर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें