फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से युवक की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग पर देवलास के पास शनिवार की रात 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी नौ वर्ष की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घोसी थाना क्षेत्र के पिऊवा ताल निवासी पंकज (38) पुत्र रामजन्म मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव में नया मकान बनवा रहे थे। रात में मकान की रखवाली के लिए वह अपने गांव पिउवा ताल से वापस फुलवरिया आ रहे थे। बाइक पर उनकी नौ साल की पुत्री अंशिका भी बैठी थी। देवलास बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन से टक्कर के बाद पंकज बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस घटना में पिता और पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पिता पुत्री की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनो को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया जबकि अंशिका को इलाज के लिए आजमगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पंकज सऊदी अरब रहता था। एक माह पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे और नया मकान का निर्माण करा रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। घर में प्रवेश करने से पहले ही एक मात्र कमाऊ सदस्य की आकस्मिक मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें