फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप नेशनल हाईवे पर आकाशीय बिजली गिरने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासी विशुन चौहान 18 पुत्र दिनेश चौहान लगभग दो बजे साईकिल से पिढ़वल मोड़ खाद लेने जा रहा था। अभी हाजीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही पहुंचा था कि अचानक आकाशीय बिजली चमकने लगी। बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक पैकेट में मोबाइल रखा था। लोगों का अनुमान था कि मोबाइल आन होने की ही वजह से उसके ऊपर आकाशीय बिजली आ गिरी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना युवक के घर वालों को और पुलिस को दिया। घटना के समय कहीं काम कर रहे मृतक के पिता दिनेश सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे तो जवान बेटे की लाश देख कर मूर्छित हो गए।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। मौके पर जमा हुए लोगों का कहना था कि अगर बिशुन अपनी जेब में मोबाइल नहीं रखो होता तो शायद उसकी जान बच जाती अथवा बदली और वर्षा में जब बिजली चमक रही थी तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया होता तो भी खतरा टल सकता था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें