फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में मिली लाश, घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक

Sun, 12 Sep 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
तालाब में मिली लाश, मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में उतराया मिला। परिजनों का कहना है कि वह शनिवार की शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी सोनू शर्मा(25) पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई। युवक अपने बड़े भाई मणिकांत के साथ सब्जीमंडी स्थित आवास पर रहता था। उसके भाई मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही गांव स्थित आईटीआई कॉलेज में अध्यापक हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम सोनू घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक उसके घर न आने पर भाई मणिकांत और उसके परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार की सुबह मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ रोड स्थित तालाब में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब पहुंचे मणिकांत ने सोनू के रूप में मृतक की शिनाख्त की। मृतक की दोनों किडनी खराब होने से वह डायलिसिस पर था। इसके चलते भी वह अवसाद में रहता था। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बाबत कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें