फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब की दुकान पर मारपीट में बीच बचाव करने गए युवक को पीटा, मौत

विज्ञापन
मृतक रामअवतार सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव स्थित देसी शराब की दुकान पर शुक्रवार की रात हुई मारपीट में बीचबचाव करने गए रामअवतार सिंह (37) की पिटाई से मौत हो गई। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता रामकुंवर सिंह की तहरीर पर शनिवार की शाम आरोपी पवन यादव, चियरा यादव निवासी कटिहार समेत अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी रामकुंवर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रामअवतार सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे कटिहारी स्थित देसी शराब की दुकान पर गया था। वहां रामगढ़ के एक युवक का कटिहारी के दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे रामअवतार के साथ भी दोनों युवकों ने मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गयाा। घटना के बाद शराब की दुकान पर मौजूद रामगढ़ निवासी सेल्समैन ने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि सेल्समैन का भाई एक अन्य युवक के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा और घायल रामअवतार को उनके घर से करीब 50 मीटर पहले गली में छोड़कर चला गया। इसी दौरान गांव के मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पूजन कर घर लौट रही रामअवतार की बहन सोनी ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। भाई की हालत देखकर उसने रोते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन रात करीब 11 बजे रामअवतार को उपचार के लिए आजमगढ़ जिले के लाटघाट स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामअवतार अपने पीछे पत्नी अनीता, आठ वर्षीय बेटे अत्यंत और पांच वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा घटना का राज
शनिवार की सुबह रामअवतार के पिता रामकुंवर सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शराब की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
पिता की तहरीर पर आरोपी पवन यादव, चियरा यादव निवासी कटिहार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शराब की दुकान का सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ घोसी

मृतक रामअवतार सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें