फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाई से कहासुनी के बाद युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी सानिया (18) ने बुधवार की शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि बेटी सानिया और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम करीब पांच बजे उसकी मां बकरी चराने चली गईं। शाम 5:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने बेटी का शव पंखे से लटकता देखा।
परिवार के अन्य सदस्यों ने शव को नीचे उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें