फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्रीय मांगों को लेकर युवा सपा जनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरियों में पांच साल तक संविदा व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा, पांच साल बाद युुवा कहां जाएंगे , आयु अधिक हो जाने पर उनका हश्र शिक्षा मित्रों जैसा हो जाएगा
बेरोजगारी सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर सपा के यूथ फ्रंटल संगठनों ने की भागेदारी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सपा के सभी फ्रंटल संगठनों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में पांच साल तक संविदा व्यवस्था, मंहगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण आदि मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा कि निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजविजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन,युवाओं छात्रों, किसानों , व्यापारियों और बुनकरों के भविष्य को बरदबाद करने पर तुली हुई है। कहा कि नौकरियों का निजी करण युवाओं के भविष्य को चौपट करने पर आमादा है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि समूह ख, ग के सभी श्रमिकों को संविदा पर रखने का सरकार का फैसला और 5 साल के बाद उन्हें निकाल देने का प्रावधान अन्यायपूर्ण है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि पांच साल बाद युुवा कहां जाएंगे और आयु अधिक हो जाने पर उनका हश्र शिक्षा मित्रों जैसा हो जाएगा। सरकारी विभागों में ठेकेदारों का बोलबाला और भ्रष्टाचार बढ़ेगा। युवजन सभा के निवर्तमान अशोक यादव ने कहा कि सरकार के इस कदम से नौजवानों का शोषण और अत्याचार बढ़ेगा। सरकार आरक्षण पर लगातार वार कर रही है दलित, पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। सरकार दलित पिछड़ों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। सरकार ने गरीब दलितों के बच्चों को उच्च शिक्षा में निशुल्क व्यवस्था अथवा शुल्क प्रतिपूर्ति को समाप्त करके उन्हें शिक्षा से वंचित करने का षडयंत्र कर रही है। दिलीप पांडेय ने कहा कि सरकार का अध्यादेश लाना नौजवानों के साथ क्रूर मजाक है। ज्ञापन देने वालों में विजय यादव राजेश यादव, रविंद्र कुमार साहनी, दीपक चंद्रा ,लव यादव, पवन ,राहुल कुमार ,अमित कुमार ,रवि ,संदीप कुमार, गोलू राजभर, आशीष कुमार, सुमित कुमार आदि रहे। इस मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें