दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के मोर्चापार में सोमवार को प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की तरफ से कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को किट और खाते में धन देने का फरमान जारी हुआ लेकिन आज तक किसी को नहीं मिला। 700 प्रवासी मजदूरों का फार्म भत्ता के लिए भरवाया गया था जिसमें मात्र 50 को ही लाभ मिल सका। शिकायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सत्यनारायण विश्वकर्मा, सलाऊदीन अहमद, विजय गौड़, रविशंकर चौहान, रविंद्र प्रजापति, लक्ष्मण राजभर, मनोज राजभर, राजेश चौहान, मुश्ताक, काशी सहानी, जितेंद्र सहानी, जितेंद्र कन्नौजिया,जितेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे। संवाद