कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम धवरियासाथ निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने और मारपीट के मामले में गांव निवासी एक युवक के खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना के धवरियासाथ निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 29 दिसंबर 2023 को दोपहर में उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी। तभी बबलू नट उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। पुत्री द्वारा इस बात की जानकारी देने पर युवक के घर गई। युवक ने उसे और पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही किसी को कुछ बताने पर उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।