फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चलती ट्रेन से उतरने में युवक का पैर कटा, हालत गंभीर, जीआरपी ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 26 Apr 2025 02:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

इंदारा जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना में युवका का पैर कट गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय जक्शन पर शनिवार की सुबह गोदाम एक्सप्रेस इंदारा जंक्शन पर नही रूकने से आनन-फानन में उतरने के दौरान एक युवक का पैर कट गया।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे घायल अवस्था के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी धमेंद्र बनवासी(35) पुत्र स्वर्गीय जाहगीर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार धमेंद्र बनवासी  छः माह पूर्व कमाने घर से गया हुआ था। शनिवार को वह अपने घर गोदाम एक्सप्रेस में सवार होकर आ रहा था।

इंदारा रेलवे स्टेशन पर गोदाम एक्सप्रेस पहुंची पर ट्रेन नही रूकी।इसी दौरान आनन-फानन में धमेंद्र बनवासी उतरने लगा।जिससे उसका दोनों पैर कट गया। मौके पर रेलवे पुलिस ने घायल को आटो व एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पत्नी मनीषा लड़का रोहित, अवनीश व लड़की रोशनी का रोते रोने बुरा हाल है।हादसे के अपने दोनों पैर गवा चुका धर्मेंद्र बनवासी की घर की माली हालत ठीक नहीं है, वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।

पिता के मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी इसी के कंधों पर थी।घर पर था तो मजदूरी कर के अपने परिवार के छोटे दो भाई, मां,पत्नी,तीन बच्चों का पेट पालता था। लगभग छः माह पहले धमेंद्र बाहर कमाने गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें