फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोवंश खरीदने के विवाद में चली गोली, हादसे में युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ और आजमगढ़ जिले के एक क्षेत्र में गोवंश खरीदने के विवाद में गोली चली, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली और आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित तारन पास गांव में सोमवार की सुबह गाय खरीदने के विवाद में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक को मोहम्मदाबाद गोहना सीएससी पर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने मऊ जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह है मामला
आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर थाना के अतरडीहा गांव निवासी तेजवीर सिंह (32) पुत्र अरविंद सिंह सोमवार की सुबह गोवंश खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान दूसरा पक्ष भी गोवंश को खरीदने के लिए मौके पर पहुंच गया। अधिक पैसा देते हुए दूसरे पक्ष ने गोवंश को खरीद लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने मौके पर ही गोली चला दी। जिसमें घटनास्थल पर ही तेजवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें