फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मऊ में बाइक के साथ गड्ढे में गिरा युवक, दो घंटे तक बेहोश पड़ा रहा, मौत; परिजनों में कोहराम

Thu, 17 Apr 2025 02:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

युवक करीब दो घंटे तक वहां पड़ा रहा। अदेशा जताया जा रहा है कि वह सही समय पर अस्पताल पहुंच गया होता तो शायद उसकीजान बच सकती थी। वहीं युवक की माैत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गड्ढे में गिरी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर नकटा गांव के समीप गुरुवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में एक बाइक फसकर नीचे आ गिरी। हेलमेट न पहने होने से से बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक घटना के समय एक तिलक कार्यक्रम से लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जनपद के रामपुर थाने क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी बबलू चौहान (35) पुत्र दिनेश के रूप में हुई। बबलू बुधवार की देर शाम को घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगमांस अपने रिश्तेदारी एक तिलकोत्सव में बाइक से आया था। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से घर के लिए चल दिया।

घर जाते समय रास्ते में मुंगेश्वर स्थित नकटा डीह बाबा स्थान मोड़ पर गाड़ी की गति तेज होने के कारण किनारे गड्डे में गिर कर बबलू घायल हो गया। देर रात होने के चलते घटना के समय वहां कोई नहीं था। हादसे में सिर में चोट लगने से वह वहीं बेहोश हो गया था।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद उधर से निकले लोगों ने बबलू को घायल अवस्था में देखकर उसे घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने घटना को लेकर बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें