फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: खंभे से टकराकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत; हादसे के बाद भाग निकले साथी

Wed, 20 Nov 2024 09:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। टकराने के बाद कार खाई में पलटी, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान कार में सवार अन्य युवक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार सर्विस रोड के किनारे खंभे को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महापुर गांव निवासी वरुण यादव (23) पुत्र लालजी यादव अपने दोस्तों के साथ कार लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहा था। कार अचानक अनियंत्रित होक्टर सर्विस रोड पर लगे पोल को तोड़ती हुई सर्विस रोड और एक्सप्रेस-वे के बीच गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद कुछ दूरी पर खेत में मशीन से धान की कटाई कर रहे लोंगो ने पुलिस को सूचना दी।
 
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। कार में फंसे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ने बताया कि कार में कुछ युवक सवार थे, जो हादसे के बाद निकलकर भाग गए। उनकी पहचान की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें