फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू बाइक बिजली के पोल से टकराई, हेलमेट न पहनने के चलते चालक की गई जान; दो लोग घायल

Sat, 20 Jan 2024 11:56 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बहरमपुर चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात हुई। तीन लोग एक ही बाइक से जा रहे थे। वे मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के बहरामपुर चट्टी के पास पहुंचे कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहरमपुर चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के लोहरा गांव निवासी अदनान (19) पुत्र अरशद मधुवन थाना के लकुरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे बाइक से वह अपने रिश्तेदार रियाज (19) पुत्र आबिद, आसिफ (16) पुत्र सलाउद्दीन के साथ बाइक से मधुवन की तरफ गए हुए थे। जहां वापस गांव लौटने के दौरान अभी वह मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के बहरामपुर चट्टी के पास पहुंचे कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे के समय हेलमेट न लगाने के चलते बाइक चला रहे अदनान के सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि सवार रियाज और आसिफ घायल हो गए। सूचना मिलने पर मधुवन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अदनान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें