बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी पर बेकाबू एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक जो कि रामपुर थाना क्षेत्र के बहादूरपुर गांव निवासी था, उसकी इस हादसे में मौत हो गई। जबकि सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के समय वह अपने साथी के साथ फूफा के घर जा रहा था।
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की देर शाम वह बाइक से अपने साथी रिशू के साथ बलिया में अपने फूफा के घर जा रहा था। अभी वह भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी के पास पहुंचा था। इस बीच वह किसी कारण से बाइक को खड़ाकरआपस में बात कर रहे थे कि बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के समय सिर में हेलमेट न पहनने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी रिशू गंभीर रूप से घायल हो गया।