सूचना पाकर पहले परिजन पहुंचे उसके बाद पुलिस। एसओ हलधरपुर हरेंद्र यादव ने जांच के दौरान पाया कि उसके सिर पर चोट के साथ गर्दन पर कुछ निशान मिले। संभावना जताई जा रही है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। उधर, इस घटना को लेकर मृतक की बहन ने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
घटना की सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्री भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक युवक की लाश चकरा जंगल में पड़ी है। जांच के बाद पता चला कि मृतक का नाम दीपक चौहान है। वह बकराबाद गांव का रहने वाला है। इस घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, जान से मारने की धमकी के प्रश्न पर बताया कि यह विवेचना का विषय है।