फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देर रात फोन आने पर घर से निकला युवक, सुबह सीवन में मिली लाश, सिर पर थे चोट के निशान; मची सनसनी

Mon, 04 Mar 2024 02:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

जिले के बकराबाद गांव में दीपक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने घर का कमाऊ पुत्र था। दूसरी तरफ, उसकी बहन ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और इनसेट में दीपक की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी युवक का शव सोमवार की सुबह उसके घर से 500 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट और गले पर गर्दन दबाने के निशान हैं। उधर, इस मामले में मृतक की बहन ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


मृतक को सोमवार की देर रात किसी ने फोन किया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला और नहीं लौटा। हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवान दिया है।

तहरीर के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी दीपक चौहान (28) मजूदरी कर अपने पिता गुलाब के साथ छोटे भाई, बहन और मां का भरण-पोषण करता था। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह मजदूरी कर अपने घर पहुंचा और भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आने पर वह घर से बाहर निकाल गया। सुबह तक न लौटने पर परिजन उसे ढूंढने लगे। इस दौरान गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ गए तो, उन्होंने दीपक का शव देखा। दीपक के घर से 500 मीटर पूर्व दिशा में चकरा-जमालपुर गांव की सीमा पर उसकी लाश मिलने से सनसनी फैली गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस सभी तथ्यों पर कर रही जांच

सूचना पाकर पहले परिजन पहुंचे उसके बाद पुलिस। एसओ हलधरपुर हरेंद्र यादव ने जांच के दौरान पाया कि उसके सिर पर चोट के साथ गर्दन पर कुछ निशान मिले। संभावना जताई जा रही है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। उधर, इस घटना को लेकर मृतक की बहन ने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। 

घटना की सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्री भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक युवक की लाश चकरा जंगल में पड़ी है। जांच के बाद पता चला कि मृतक का नाम दीपक चौहान है। वह बकराबाद गांव का रहने वाला है। इस घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, जान से मारने की धमकी के प्रश्न पर बताया कि यह विवेचना का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें