फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय कस्बा के भूलीपुर मोहल्ला में ठेला लगाकर सामान बेचने वाले युवक से कुछ लोगों का विवाद हो गया। विवाद को लेकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


स्थानिक कस्बा के बरईपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह सैफनपुर मुहला में सार्वजनिक शौचालय के पास ठेला लगाकर सामान बेच रहा था। इस बीच बगल के ही रहने वाले रवि बांसफोर और वीरू आदि ने लाठी डंडा से मारपीटकर घायल कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को रवि समेत चार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें