फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरेराह असलहे की नोक पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के भीटी स्थित हनुमान नगर मुहल्ला निवासी एक युवक कोे कार सवार चार बदमाशों ने सरेराह असलहे की नोक पर शुक्रवार की देर रात बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। पीटने केे बाद युवक को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवक से सरेराह मारपीट का वीडियो की सीसीटीवी कैमरे मेंं कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होे रहा है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, शहर कोतवाली के हनुमान नगर शिक्षक कालोनी निवासी अंशुमान सिंह बीते 26 जनवरी को शाम सात बजे भीटी चौराहे से अपने घर जा रहा था। अभी वह सिंह पैलेस के पास पहुंचा था कि एक कार से मनीष यादव और अशोक यादव व दो अज्ञात युवक निकले और अंशुमान को पीटने लगे। वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर अचानक मनीष और अशोक ने पिस्टल निकालकर सिर पर मार दिया। इससे वह वही पर गिर गया। बदमाशों के असलहा निकालने से सभी लोग वहां से हट गए। कुछ देर बाद बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अंजनी कुमार पांडेय, नगर क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें