फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक की मदद के लिए आगे आया युवा भारत, पांच महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ ब्लड बैंक में ब्लड की कमी की उपलब्धता न के बराबर होने का समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को युवा भारत के सदस्य ब्लड बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने पंजीयन कराने के बाद विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान किया। साथ ही अपने साथियों को भी जागरूक कर अस्पताल में ब्लड डोनेट करने की बात कही। युवाओं ने कहा कि सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने से गरीब वर्ग के मरीजों का इसका लाभ मिलता है। इसलिए ब्लड बैंक में केवल पांच यूनिट ब्लड शेष रहने पर वह युवाओं ने रक्तदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को विश्व रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक को दानियों का इंतजार, पांच यूनिट बचा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। जिसकी जानकारी होने पर युवा भारत के राज्य प्रभारी बृजमोहन के नेतृत्व राजन वैदिक, मृत्युजयं दिवेदी, नकुल आर्य, मिथिलेश, कृष्णकांत उपाध्याय तथा अजय निषाद ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं के इस जज्बे को लेकर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता, राकेश मिश्रा, राकेश शर्मा, अनमोल राय, अशोक आदि ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें