फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से मस्तिष्क के साथ स्वस्थ शरीर का होता है विकास : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक ने किया। 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है रही। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन, अर्ध चक्रासन, ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, बटरफ्लाई एवं वृक्षासन का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलायुक्त ने स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। जिससे मन मस्तिष्क के साथ ही स्वस्थ शरीर का भी विकास हो सके। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा योग करने से शरीर एवं मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। सभी को योग अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के उपरांत नोडल अधिकारी ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ ही योग प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार साहू ने बताया कि जनपद मुख्यालय के अलावा समस्त तहसीलों, समस्त विकास खंडों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराया गया। यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, बलिया मोड़ पर बृज मोहन एवं शालिनी पांडेय ने योगाभ्यास कराया।

रतनपुरा: रतनपुरा बाजार स्थित नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में योग दिवस पर काफी संख्या में लोगों ने योग प्राणायाम किया। इस अवसर पर लोगों ने योग को नियमित रूप से अपने जीवन उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव, संतोष सिंह, विपिन वर्मा, धनंजय आदि शामिल रहे।

मधुबन: योग दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों सहित सरकारी, सहायता प्राप्त सहित मान्यता प्राप्त स्कूलों, कालेजों और खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, डाॅ.नासिर अली, प्रशिक्षक डाॅ. ऋषि कुमार, सुनीता सिंह, शुभम आदि मौजूद रहे।
सूरजपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर हनुमान मंदिर के प्रांगण और जमुनीपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी प्रेम शंकर राय उर्फ टुनटुन रहे। इस अवसर पर प्रभात उपाध्याय, शशि चंद विश्वकर्मा, रामविलास चौबे आदि शामिल रहे।
अमिला: रेयांव स्थित एक महाविद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक पूजा मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बडरांव आद्या शंकर मिश्र, ओम प्रकाश मणि आदि शामिल रहे। चिरैयाकोट: भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मिथिलेश यादव ने योगाभ्यास कराया। चिरैयाकोट में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मिथिलेश यादव ने योगाभ्यास कराया। इधर, परदहां ब्लॉक क्षेत्र के बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत योग ऋषि पतंजलि को समर्पित एक संस्कृत श्लोक से हुई


आईएमए और रोटरी क्लब ने मनाया योग दिवस:
विश्व योग दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आईएमए भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। आईएमए और रोटरी क्लब के सदस्यों ने पतंजलि योगपीठ के पैट्रन और योग एवं लाइफस्टाइल कोच शैलेंद्र मिश्रा और डॉ. अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में योगाभ्यास किया। आईएमएम के अध्यक्ष डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि योग आपकी स्वस्थ दिनचर्या का एक हिस्सा है। ह योग शिविर में डॉ. जीएस सिंह, डॉ. इकबाल, डॉ. सरफराज, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ एचएन सिंह, डॉ. एमके पांडेय, डॉ. योगेन्द्र यादव, डॉ आरआर चौहान आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

डीसीएसके काॅलेज मेें मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
डीसीएसके कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पांडेय, योग प्रशिक्षक डॉ. हरिलाल के निर्देशन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, 92 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, रोवर्स रेंजर्स, छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास करते हुए प्रोटोकॉल के तहत सूर्य नमस्कार निर्धारित समयानुसार किया। इस दौरान प्रो. चंद्र प्रकाश राय, डॉ.सूर्यभूषण द्विवेदी आदि ने योगभ्यास किया।

पुलिस लाइन मेें कराया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि परिवार मऊ के तत्वावधान में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक बृज मोहन, कन्हैया बरनवाल, धर्मेन्द्र योगी, बलवंत ने योगाभ्यास कराया। जिला जेल में योग शिक्षक सर्वेश राय और गगन ने योगाभ्यास कराया। सिविल कोर्ट में योग प्रशिक्षक संगीता द्विवेदी, कन्हैया बरनवाल ने अभ्यास कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें