फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजी गईं मां सरस्वती

Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा पूरे जिले में श्रद्घापूर्वक मनाई गई। भव्य पूजा पंडालों प्रतिमाओं को विधिविधान से स्थापित किया गया। इस बार भी जिले करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए, जहां रखी गई भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन



 पट खुलते ही मां के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। खास तौर से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिल कर हवन कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा की। जिले के  कई स्थानों पर शनिवार को  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट खुलेगा।


बसंत पंचमी के मौके पर जिले के विभिन्न संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र ब्राह्मणटोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा और सरवां जैसे गांवों में भी पंडालों में सरस्वती प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर दी गई। नगर के सनबीम स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



 प्रात:काल ही सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाकर हल्दी कुमकुम एवं द्वीप जलाकर उनकी स्तुति की गई। विद्यालय में छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व के विषय में बताया गया। साथ ही बसंत के प्रभाव एवं प्रकृति में उसकी महत्ता से भी परिचित कराया गया।


 पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बबुआपुर स्थित एलडीसी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांधी हाउस को प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस को दूसरा तथा सुभाष चंद्र बोस हाउस को तीसरा स्थान मिला। विद्यालय के प्रबंधक राजविजय यादव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेनू सिंह, प्रीती सिंह, उमेश, सोनू आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें