फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ का हुआ ट्रांसफर

Sat, 13 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने  रतनपुरा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण पर जश्न मनाया। रतनपुरा सहित जिले के शिक्षक शुक्रवार को  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा का स्थानांतरण शिक्षकों की एकजुटता के चलते संभव हुआ है। यह जहां भी गए इनके ऊपर भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोप लगते ही रहे।


जिले के शिक्षकों द्वारा एक बार फिर इन्हीं सब आरोपों से घिरे इस खंड शिक्षा अधिकारी को अंतत: फिर मुंह की  खानी पड़ी।  शासन के आला अधिकारियों ने इनके व्यवहार से आजिज आकर इनका  स्थानांतरण महोबा जिले  में करते हुए इन्हें पूर्वांचल से बाहर का रास्ता दिखा दिया ।
विज्ञापन



 भ्रष्ट शिक्षाधिकारी का स्थानांतरण कराने में शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, वित्तविहिन महासभा के प्रदेश  महासचिव अजय सिंह एडवोकेट, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रवीण राय, वरिष्ठ  शिक्षक नेता सतीश सिंह एवं  जिला प्रभारी अनिल कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें