फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कामकाजी लोग नौकरी के साथ कर सकेंगे पॉलिटेक्निक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकारी, गैर सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी अब राजकीय पॉलिटेक्निक और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसके लिए उनके पास कम से कम एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से इच्छुक युवा राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक कालेजों में दाखिला ले सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में दो राजकीय और चार निजी पॉलिटेक्निक कालेज हैं। नई नीति के तहत जिले के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में संचालित अधिकतम किन्ही तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकेगा। दाखिले के लिए कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव जरूरी है। साथ ही आवेदक जिस संस्थान में काम कर रहा होगा वह पॉलिटेक्निक कॉलेज के 50 किमी के दायरे में होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदकों को प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट का निर्धारण अंकों के आधार पर होगा, जोकि अधिकतम 100 अंक होंगे। हाईस्कूल या समकक्ष को प्रथम श्रेणी पास होने पर 50, द्वितीय श्रेणी में 40 और तृतीय श्रेणी में पास होने पर 30 अंक दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट या आईटीआई पास को 10 अंक मिलेंगे। इसी तरह कार्य अनुभव एक साल से अधिक और दो से कम होने पर 10 अंक मिलेंगे। प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, जोकि अधिकतम 30 अंक हो सकते हैं। संस्थान में पाठ्यक्रम संचालन के लिए आवश्यक है कि कम से कम प्रवेश संख्या स्वीकृत क्षमता की एक तिहाई होनी चाहिए। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी का कहना है कि राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक के 50 किलोमीटर की सीमा में स्थित पंजीकृत उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी अब संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें