फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक बाइक पर जा रहे थे चार लोग, सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली में घुसी, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी पुलिया ब्रह्मबाबा चौरी के पास शनिवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली में बाइक जा घुसी। बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना घायलों के घर से तीन किमी की दूरी पर हुआ।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना निवासी सोनू (22), सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई निवासी रिश्तेदार अंजुला (14), आयशा (6) और गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुसुंदी निवासी ममता कुमारी (25) एक ही बाइक पर सठियांव से बरलाई जा रहे थे। अभी ब्रह्म बाबा की चौरी अमारी पुलिया के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक घुस गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने आयशा को मृत घोषित कर दिया। ममता और अंजुला की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों अंतिम संस्कार के लिए आयशा का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें