फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाना है : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।संव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और घोसी विधानसभा के ढाढाचवर गांव निवासी महेंद्र चौहान के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाना है। हमारा लक्ष्य 2027 में सपा की सरकार बनाना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूला भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। गरीब, मजदूर और छात्र परेशान हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाना है। समाजवादी पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया जाएगा।
कैलेंडर तिराहे पर पहुंचने पर पूर्व पिछड़ा आयोग के सदस्य राम प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और बुके भेंट कर उनका अभिवादन किया।
इस मौके पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करेली, जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र यादव, सुजीत सिंह, तैयब पालकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें