फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हिंदी भवन में बुधवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर पुनीत यादव का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है। हमारे लिए यह बहुत ही गर्व करने वाली बात है कि हमारा देश दुनिया में सबसे अधिक युवा हैं। भाजपा में इस समय लगभग बाइस करोड़ सदस्य है। इतनी संख्या किसी पार्टी के पास नहीं है। कहा कि इस समय हमारी पार्टी के सबसे अधिक मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, चेयरमैन आदि हैं।
कहा कि राजनीति रक्तविहीन युद्ध है। पहले राजा का बेटा राजा होता था किंतु अब ऐसा नही है। लोकतंत्र ने समानता का समावेश किया है। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था सफलता पूर्वक चल रही है। कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है। यहां पार्टी अध्यक्ष का लोकतांत्रिक तरीके चुनाव होता है। जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा में सिर्फ परिवार को बढ़ावा दिया जाता है। कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन

कहा कि आगे विधानसभा चुनाव आने वाला है अब हमको अपनी पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए तैयार रहना है। सपा बसपा ने अपनी सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया था किंतु जब हमारी सरकार बनी तो हम हर जनहितकारी कार्य कर रहें हैं। नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीत यादव ने कहा कि सुभाष यदुवंश युवा ह्रदय सम्राट हैं, उन्होंने अपनी कार्यशैली से युवा मोर्चा को नई ऊंचाई दी। मैं पार्टी को विश्वास दिलाता हूं कि आगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूती दी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने नवनियुत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीत यादव को बधाई देते हुए कहाकि भाजपा के युवाओं में राष्ट्रवाद कूट कूट कर भरा है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि सुभाष यदुवंश ने युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मोर्चा को डिजिटल बनाकर युवाओं के लिए पार्टी से जुड़ना सहज बना दिया।
सम्मेलन को बजरंगी सिंह, भरत भैया, अशोक सिंह, पीयूष चौबे ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, राकेश मिश्रा, संजय पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, कृष्ण कांत राय, सर्वेश राय, मंगल पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह, मनीष मद्धेशिया, राधेश्याम, सोनू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें