फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रात भर टाइल्स लगाने का किया काम, बाइक चलाते समय आई झपकी से बाइक टकराई, एक की मौत

Thu, 24 Apr 2025 02:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना सतगुरू आश्रम के पास बाइक चलाते समय झपकी आने से एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना सतगुरू आश्रम के पास बृहस्पतिवार की भोर में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक के सिर में हेलमेट पहने होने से बच गया, लेकिन सवार के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सवार युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतक गाजीपुर में टाइल्स लगाने का काम कर भोर में रानीपुर थाना स्थित अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के अस्सीभवन गांव निवासी डब्लू यादव (35) पुत्र रमेश यादव के रूप में हुई।

डब्लू टाइल्स लगाने का काम करता था, बीते बुधवार को अपने इसी काम के सिलसिले में वह गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर स्थित एक घर पर टाइल्स लगाने अपने गांव के साथी सोनू यादव (28) के साथ गया हुआ था। जहां रात भर काम करने के बाद वह अपने साथी सोनू के साथ बाइक से अस्सीभवन आने के लिए भोर तीन बजे निकला।
विज्ञापन


अभी वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित सरसेना सतगुरू आश्रम के पास पहुंचा था कि रात भर काम करने के चलते बाइक चलाते समय झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते दोनों बाइक के नीचे गिरकर करीब 30 मीटर दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए।

हादसे के समय बाइक चला रहा डब्लू सिर में हेलमेट लगाने के चलते बच गया, लेकिन सवार डब्लू यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।घटना के बाद मृतक की छोटी बहन अनीता, पत्नी रिंकी, माता फुलमति, पिता रमेश यादव और मृतक एक पुत्र अंशु (11)तथा पुत्री अंशिका (9) का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, घायल युवक का उपचार चल रहा है, वहीं मृतक का शव पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें