फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंदिर में चोरी किए सामान के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा स्थित दुर्गा मंदिर से बीते 14 अप्रैल को हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। चोरी करने वाले आरोपी और आभूषण खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर में पूजा करने गए चोर ने दिन में ही सोने की नथिया और टीका चोरी कर लिया था। कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पुजारी की तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो थाना पुलिस और स्वाट टीम छानबीन कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस बुधवार को अदरी रेलवे लाइन के पास से चोरी करने वाले हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी बेचू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कोपागंज थाना क्षेत्र के भलुईडीह निवासी महेश ठठेरा को चोरी किए आभूषण बेच दिया है। पुलिस टीम ने महेश ठठेरा की दुकान से नथिया, टीका और पीतल का दो घंटा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें