रतनपुरा में बना ओवरहेड टैंक।संवाद
रतनपुरा क्षेत्र की विभिन्न ग्रामपंचायतों में विगत तीन साल पूर्व शुरू कराया गया जल जीवन मिशन का कार्य कार्यदायी संस्था दो साल से अधिक का समय बीतने के बावजूद भी पूरा नहीं कर पाई है। लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचने पा रहा है।
ग्रामसभा बीबीपुर, सिधवल, खालिसपुर, पीपरसाथ, विलौआ, सहित अन्य गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन का काम करीब दो साल पूर्व शुरू किया गया था।
एक साल में कार्यदायी संस्था को काम पूरा कराना था, लेकिन दो साल का लंबा समय बीतने के बावजूद भी लोगों के घर नल और टोंटी तो छोड़ दें मुख्य पाइप लाइन बिछाने और उनमें कनेक्शन का कार्य ही नहीं पूर्ण किया जा सका है। रतनपुरा में बना ओवरहेड टैंक शोपीस बना हुआ है।
ग्रामीण विजय कुमार, राजकुमार, आनंद, सूरज कुमार चौरसिया, मोहन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार ने बताया कि लगभग दो साल से निर्मित इस ओवरहेड टैंक से हमारे गांव में जलापूर्ति नहीं हो रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था से बात कर जल्द ही कार्य पूरा कराया जाएगा।