मानदेय बढ़ने पर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीएम का आभार व्यक्त करते
- फोटो : 1
शासन की ओर से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर बृहस्पतिवार को आदर्श शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षामित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय का अभिनंदन किया गया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को घर के नजदीक समायोजन, पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मानदेय में वृद्धि कर राहत दी है।
इस मौके पर बृजेश राय, राहुल सिंह, देवेश, सुरेंद्र यादव, राधेश्याम पासवान, कल्पनाथ यादव, नसीम अख्तर, अनिल, संतोष कुमार प्रियदर्शी, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।