फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2023 के उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी

विज्ञापन
2023 में हुए घोसी विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद प्रमाण पत्र लेते विधायक सुधाकर सिंह। फाइल 
विज्ञापन
मऊ/घोसी। जिले की घोसी विधानसभा प्रदेश की चर्चित सीट है। इस सीट पर दो बार से सपा जीतती आ रही है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह चौहान ने चुनाव जीता था। लेकिन उनके इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद यहां 2023 में उपचुनाव हुआ। इसमें सुधाकर सिंह ने दुबारा चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों से हराकर रिकाॅर्ड बनाया।
विज्ञापन

इससे पहले सबसे बड़ी जीत अब्बास अंसारी ने 38,116 वोटों हासिल की थी। इससे पहले घोसी विधानसभा क्षेत्र से इतनी बड़ी जीत किसी पार्टी या प्रत्याशी को नहीं मिली है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान ने सपा के टिकट पर 22 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। 2023 के उपचुनाव में इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरे मंत्रिमंडल को घोसी में उतार दिया था। उसके बाद भी स्थानीय बनाम बाहरी का नारा देकर सपा के सुधाकर सिंह ने माहौल अपने पक्ष में कर लिया था। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए गए तो सपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की।
सादगी से लिया था प्रमाणपत्र
मऊ। उपचुनाव में बड़ी जीत को सुधाकर सिंह ने जनता की जीत बताते हुए इसे जनता को समर्पित किया था। बेहद सादगी के बीच गले में लाल गमछा लपेटे वह प्रमाणपत्र लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उपचुनाव के आंकड़े देखें तो कुल 2,17,571 वोट पड़े थे। इसमें सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 1,24,427 वोट पाने में कामयाब रहे थे। यह कुल मतदान का 57.19 फीसदी है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 81,668 वोट मिले, जो कुल मतदान का 37.54 फीसदी है। इसका मतलब सपा प्रत्याशी को 19.65 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें