फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियों को मां दुर्गा का स्वरूप स्वीकार करना होगा, तभी सुरक्षित रहेंगी : डॉ. शैलजा

विज्ञापन
चकऊध स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम
विज्ञापन
सूरजपुर। अज नारियों को मां दुर्गा के स्वरूप को स्वीकार करना होगा, तभी वह सुरक्षित रह सकेंगी। इस मौके पर डॉ. शैलजा राय ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। यह कहना है पूर्व प्रधानार्च डॉ. शैलजा राय का। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के चकऊथ स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि विभूति नारायण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गंगाधर राय और समाजसेवी सुभाष चंद्र पटेल व शिवाजी राय ने भगवान श्रीकृष्ण और भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

समाजसेवी सुभाष चंद्र पटेल ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जात पात की खाई को समाप्त कर समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता के बिना हिंदू समाज सशक्त नहीं हो सकता। हिंदू सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, मनोज मेघवाल, प्रभात उपाध्याय, मानवाधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, आरएसएस के प्रांत सह संयोजक रामबिलास चौबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवदेवी साधू, राजू विश्वकर्मा, समाजसेवी अजय राय, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें