फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिलाओं ने सपा सांसद के घर का किया घेराव, राजीव राय ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ ​के निकट सपा सांसद के आवास का घेराव करने वाली भाजपा महिला नेताओं को संबो​धित 
विज्ञापन
नारी सम्मान एवं महिला अधिकारों के मुद्दे को लेकर सोमवार को महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के आवास का घेराव किया। महिलाओं ने महिला सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भाजपा नेता संगीता द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद राजीव राय ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को बताया कि यह विधेयक वर्ष 2023 में ही संसद से पारित किया जा चुका है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार की नीयत वास्तव में महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी देने की होती, तो हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में 33 प्रतिशत महिलाओं को स्थान देकर भाजपा अपनी प्रतिबद्धता साबित कर सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा न होना सरकार की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें