फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: करवा चौथ के लिए महिलाओं ने की खरीदारी

विज्ञापन
करवाचौथ पर्व पर नगर के अलीबि​ल्डिंग मार्केट मे हाथों में में​हदी लगवाती महिला।संवाद - फोटो : जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
मऊ। पति की लंबी उम्र के लिए शुक्रवार को विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। सुहाग के जोड़े में सजी महिलाएं मंदिरों में भगवान शंकर, मां पार्वती और गणेश का पूजन अर्चन करने के साथ ही चंद्रमा के दर्शन कर व्रत तोड़ेंगी। चंद्रदर्शन के साथ ही पति के मुखड़े के दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगी। पति के मंगलमय जीवन के लिए महिलाएं पूरे दिन व्रत की तैयारियों में जुटी रहीं। इसके लिए जरूरी सामान की खरीदारी पूरी की।
विज्ञापन

पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ दिखी। अली बिल्डिंग में खासकर महिलाओं की भीड़ रही। कोई मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लरों में लाइन लगाए खड़ी मिली तो कोई साज-सज्जा के लिए चूड़ी, कंगन आदि खरीदती नजर आई। साड़ी, कपड़ों, आभूषण आदि की दुकान पर भीड़ थी।

करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, घास बाजार, मिर्जाहादीपुरा, सहादतपुरा, भीटी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में गहमागहमी रही। महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ दिखी। आभूषण, साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामग्रियों की दुकानों के दुकानदार व्यस्त नजर आए। सुहागिनों ने अगरबत्ती, कपूर, चंदन, रोरी सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदी। अली बिल्डिंग में खरीदारी करने आई भीटी निवासी सुहागिन खुशबू, सुनीता सिंह, मीना यादव, जानकी देवी का कहना था कि यह त्योहार उनके लिए खास खुशियां लेकर आता है। दिन भर निर्जला व्रत रखकर वह अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें