फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में युवती के साथ दुष्कर्म, युवक पर केस

Wed, 19 Dec 2018 11:42 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर घर में घुसकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक पर सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ होने के कारण पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगी। लेकिन, सफल नहीं होने पर शाम को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बना दी गई।
विज्ञापन


आरोपी आकाश एक प्रभावशाली व्यक्ति का वाहन चलाता है। उस पर सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ है। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान आकाश घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। इसी बीच, युवती की मां पहुंच गई।

इस पर आरोपी पीड़ित की मां को धक्का देकर भाग गया। इसके बाद युवती को लेकर मां थाने पहुंची। लेकिन, आरोप है कि इसी बीच एक नेता का फोन आ गया। इतना ही नहीं, आरोपी की पैरवी में कई लोग थाने पहुंच गए और युवती के भविष्य का हवाला देकर मुंह बंद रखने को कहा।
विज्ञापन


लेकिन, पीड़ित परिवार के सख्त रवैया अख्तियार करने पर पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। मामले में नेता का फोन आने के सवाल पर कहा, इस तरह के फोन आते रहते हैं। लेकिन, पुलिस अपना काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें