मऊ। सपा कार्यालय पर बुधवार को विभिन्न कालेजों के छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नवनिर्वाचित छात्रनेताओं को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। विधान परिषद सदस्य राकेश यादव , पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी ने सर्वोदय पी जी कालेज की छात्रा गुड़िया यादव,जनता पी जी कालेज रानी पुर के छात्र संघ अध्यक्ष अनूप यादव,महामन्त्री संदीप चौहान, मर्यादा पुरूषोत्तम पी जी कालेज रतनपुरा के अध्यक्ष राहुल यादव आदि छात्र नेताओं का सम्मान किया।इस मौके पर राजविजय यादव, राजेश यादव,रमेश दूबे, नन्हकू राजभर, बिजेंद्र यादव, सीता राम यादव, श्रीकान्त यादव, ओम प्रकाश यादव, बिरेंद्र चौहान आदि पार्टी नेता उपस्थित थे।