तहसील मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र के लोहिया गांव मड़हा पट्टी की महिला व पुरुषों ने आवास की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर जगदंबा सिंह को साैंपा।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि वह जाति के मुसहर व मजदूर व्यक्ति हैं। जो खुले आसमान में पेड़ के नीचे रहते हैं।
उनका गांव लोहिया गांव में चयन हुआ है। आवास के लिए वे लोग ग्राम प्रधान, वीडीओ व ग्राम्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक को प्रार्थना पत्र दिये थे।
जिस पर जांच के लिए मौके पर एक कमेटी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम के लोग आवास दिलाने के लिए अवैध धन की मांग कर रहे है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराये जाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मीना, मुगनी चंदा, प्रभावती, रामविलास, कुवेर, नसरुद्दीन, नुरुलैन आदि लोग शामिल रहे।