अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दीवानी कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के पु
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अधिवक्ता परिषद काशी की मऊ इकाई की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कंचन तिवारी, विशिष्ट अतिथि विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रेनू पांडेय का महिला अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सदस्य न्यायपीठ बाल कल्याण समिति कंचन तिवारी ने कहा कि आज जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नही है, जहां महिलाएं राष्ट्र के विकास मे योगदान नहीं दे रही हैं।
वैदिक काल में भी भारतीय महिलाएं गार्गी, अपाला आदि ने अपनी विद्यवता से सबको प्रभावित किया। संगोष्ठी मे सीमा सिंह, शहरबानो गुड़िया, संजू मौर्या, प्रियंका राय आदि महिला अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ यादव ने संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में महामंत्री मनोज कुमार सिंह, विजय चौरसिया, गोरखनाथ, रूद्रा मिश्रा, अमरेश प्रजापति व निशांत सिंह, नरेंद्र प्रताप सुबोध आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ यादव और संचालन निर्मला यादव ने किया।