कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर इंदारा निवासी महिला की तहरीर पर घर में घुसकर छिनैती के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुहम्मदपुर बाबूपुर इंदारा निवासी किरण देवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे गांव के ही धनंजय राजभर और राजकुमार राजभर घर में घुस गए।
खटपट की आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई तो दोनों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर मंगलसूत्र और कनफूल छीन लिया। शोर करने पर दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचने के लिए उसी की साड़ी पहनकर घर से फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों की धर पकड़ में जुटी है।