फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के घर की महिला ने महिला प्रधान से रंगदारी, ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/ फतहपुर मंडाव। स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसिया जयरामगिरि की महिला प्रधान सरिता देवी से गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के घर की महिला ने रंगदारी मांगी। फोन करने वाली महिला ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है, फोन करने वाली ने अपने पडोसियों से प्रधान को किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखने की धमकी भी दी। महिला प्रधान ने सोमवार को तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया । ज्ञापन में प्रधान की ओर से आरोप लगाया गया है कि एक हिस्ट्रीशीटर के घर की महिला का अपने पडोसियों से जमीनी विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

उन लोगों से प्रधान सरिता गोंड के अच्छे संबंध है। इससे नाराज होकर हिस्ट्रीशीटर के घर एकमहिला ने अनुसूचित जनजाति की महिला प्रधान से बदमाश का नाम लेकर रंगदारी मांगी। प्रधान का कहना है कि रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुुगतने की धमकी से मेरा पूरा परिवार दहशत में है। उसने कहा कि उसके पति के जान को खतरा है। प्रधान ने कहा कि अगर रंगदारी मांगने वाली महिला के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनशन करने को विवश होगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें