फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर युवती की हत्या

Fri, 11 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र की बुनकर कालोनी स्थित कब्रिस्तान के पीछे 22 वर्षीय युवती की गला रेती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।  गुरुवार की सुबह उधर से गुजरने वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया।
विज्ञापन



हालांकि शाम तक कोई सुराग नहीं लगा सका। युवती मोहल्ले की ही रहने वाली थी और उसका पति से तलाक हो चुका था।  पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर जल्द ही खुलासे का दावा किया।


कब्रिस्तान के पीछे झाड़ी में गुरुवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवती की खून से सनी लाश मिली। युवती की शिनाख्त संजीदा खातून पुत्री मुहम्मद राशिद के रूप में हुई। मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। संजीदा का तीन महीने पूर्व पति से तलाक हो गया था।
विज्ञापन



 परिवार वालों का कहना है कि वह मंगलवार की रात से तलाक में मिले 65 हजार रुपये लेकर लापता हो गई थी। युवती का गला रेता हुआ था और खून उसके चेहरे पर सना हुआ था। लेकिन जहां शव पाया गया उस स्थान पर खून के दाग-धब्बे का न होने से आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करके शव को कब्रिस्तान के पीछे फेंक दिया गया है।


युवती के कपड़े भी खुले थे। पुलिस का कहना है कि घटना से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। इस संबंध में युवती के पिता मुहम्मद राशिद नेसराय लखंसी थाने में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पिता से युवती का फोन नंबर लेकर उसकी कॉल डिटेल की पूरी जानकारी ले रही है। दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें